मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी में छात्रों के 2 गुटों में मारपीट, फायरिंग से दहशत, पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पॉश कॉलोनी ‘गांधी कॉलोनी’ में शनिवार शाम छात्रों ने फ़ायर कर दिया। छात्रों के 2 गुटों के बीच मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि सरेआम फायरिंग कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है।

​गाँधी कॉलोनी के सभासद अमित पटपटिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाम के समय सूचना मिली कि लड़कों के दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये लड़के गांधी कॉलोनी के निवासी नहीं थे, बल्कि बाहर से आए थे। पटपटिया ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार है और ऐसे अपराधों को गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने अपील की कि युवा छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर अपना भविष्य खराब न करें।

​​सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि शाम लगभग पौने छह बजे गांधी कॉलोनी की गली नंबर 12 में मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सीसीटीवी फुटेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट साफ देखी जा रही है। सीओ ने बताया कि हालांकि इस संघर्ष में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है।

​​पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन छात्रों के बीच विवाद का मुख्य कारण क्या था और फायरिंग करने वाले अन्य युवक कौन हैं। सीओ राजू साव ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News