मुजफ्फरनगर- खेड़ा मस्तान के हनुमान मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, SP क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने डॉग स्क्वाड के साथ किया निरीक्षण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- थाना क्षेत्र फुगाना के खेड़ा मस्तान में आयोजित होने वाले आगामी प्रसिद्ध हनुमान मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपराध (SP Crime) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने भारी पुलिस बल के साथ मेला परिसर का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सघन चेकिंग अभियान– डॉग स्क्वाड, एलआईयू (LIU) और स्थानीय पुलिस ने पूरे मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया ताकि सुरक्षा में कोई चूक न रहे।

सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन– एसपी क्राइम ने प्रवेश-निकास द्वारों, पार्किंग और अस्थायी दुकानों का जायजा लिया। पूरे मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान– अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

सतर्कता की अपील– एसपी क्राइम ने आयोजन समिति और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

मेले का निरीक्षण करने पहुँची एसपी क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी क्राइम ने स्थानीय नागरिकों, क्षेत्र के दुकानदारों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ मेले की व्यवस्थाओं हेतु संवाद भी किया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News