मुज़फ्फरनगर- गाँव शेरपुर में किसान की ट्यूबवेल पर चोरों ने किया हाथ साफ

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में देर रात चोरों ने ट्यूबवेलों पर चोरी कर हड़कंप मचा दिया है। ठंड और कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने देर रात ट्यूबवेल के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों के आतंक से किसानों में भय का माहौल बना हुआ है वहीं
कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शेरपुर में बीती रात पूर्व प्रधान जब्बार के खेत में ट्यूबवेल पर अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल की दीवार को तोड़कर उसमें लगा मोटर स्टार्टर और बिजली का कीमती सामान चोरी कर अपने साथ ले गए। चोरों का दुस्साहस तो देखिए ट्यूबवेल के पास ही मोटर को जलाकर उसमें से तांबा निकालकर भाग गए शातिर।

Leave a Comment

Related News