मुजफ्फरनगर- गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की टीम द्वारा शहर के हृदय स्थल झांसी की रानी चौक के समीप भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शहर कोतवाल बबलू सिंह ने तिरंगा फहराया और देश के वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष विकास बालियान और जिला अध्यक्ष विक्की चावला के नेतृत्व में पूरी टीम ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। वक्ताओं ने इस अवसर पर लोकतंत्र की मजबूती और समाज से भ्रष्टाचार को मिटाने का सामूहिक संकल्प लिया।
मुज़फ्फरनगर के मदरसे में मनीष चौधरी ने देशप्रेम का दिया संदेश, मुस्लिम स्कूल में वन्दे मातरम
समारोह में प्रमुख रूप से विपिन सिंघल, संजय मिश्रा, संजय गोस्वामी, नदीम अंसारी, रविकांत, श्रेय मित्तल, सनी अहलूवालिया, प्रवीण कुमार, नितिन बालियान, मुकेश कश्मीरी, अनिल गर्ग, पंकज लूथरा, लोकेंद्र, संजय गुप्ता, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, विशाल गोयल, संजय चावला और अक्षय बालियान सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि शहर कोतवाल बबलू सिंह ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













