X बंद करें

मुजफ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन में नन्हे मुन्नों की विदाई पर छलकी आंखें, भावुक माहौल में दी गई UKG के बच्चों को फेयरवेल पार्टी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज यू के जी क्लास के प्यारे प्यारे नन्हे मुन्हें बच्चों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन बहुत ही सुंदर लेकिन भावनात्मक रूप से बहुत ही भावुक कर देने वाले वातावरण में किया गया। पिछले चार वर्षों से स्कूल परिवार का हिस्सा बने रहे इन बच्चों को विदा करना सभी टीचर्स के लिए, उपस्थित अभिभावकों के लिए और स्वयं बच्चों के लिए भी बहुत ही भावुक क्षण था।

टीचर्स द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने अपने टीचर्स के साथ मस्ती भरे गानों पर खूब डांस किया। टीचर्स ने बच्चों के साथ उनकी बहुत सारी खट्टी मीठी यादों को शेयर किया। विदाई पार्टी का समापन करने से पूर्व टीचर्स द्वारा बच्चों को गिफ्ट्स दिए गए, बच्चों की माताओं द्वारा भेजे गए अनेक प्रकार के स्वादिष्ट भोजन, स्नैक्स और फ्रूट्स का सभी ने मिलजुल कर आनंद लिया। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी बच्चों को बहुत सा प्यार और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News