मुज़फ्फरनगर- SIR के चक्कर में 28 साल बाद अपने घर लौटे शरीफ़, भावुक हुए परिजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- खतौली कस्बे के एक परिवार में भावुक भरा पल उस समय देखने को मिला जब मृतक मान लिए गए एक बुजुर्ग चाचा शरीफ 28 साल बाद अपने घर लौटे, आपको बता दे कि एसआईआर प्रक्रिया में जरूरी दस्तावेजों के लिए चाचा शरीफ को अपने घर लौटना पड़ा। जिसके बाद घर वालों की खुशियों का ठिकाना ना रहा।

दरसअल जनपद मुज़फ्फरनगर के खतौली कस्बा स्थित मोहल्ला बालक राम निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति शरीफ की पहली पत्नी का इंतकाल सन 1997 में हो गया था, जिसके चलते दूसरी शादी करने के बाद अपनी पत्नी के साथ शरीफ पश्चिम बंगाल चले गए थे।

कुछ समय तक तो उस समय परिवार से संपर्क रहा, लेकिन धीरे-धीरे वह संपर्क भी टूट गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने शरीफ के बताए गए पश्चिम बंगाल के पते पर जाकर भी उन्हें ढूंढने की कोशिश की लेकिन जब कुछ पता ना चला तो परिवार वालों ने शरीफ को मृत मान कर संतोष कर लिया।

लेकिन शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया में जब बुजुर्ग शरीफ को दस्तावेजों की जरूरत हुई तो वह अचानक से 2 दिन पूर्व 28 साल बाद अपने घर वापस लौटा, जिसके बाद उसके परिवार वालों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। बरहाल, इस दौरान बुजुर्ग शरीफ को यह भी पता चला कि इन 28 सालों में उसके परिवार के बहुत से लोगों का इंतकाल भी हो चला है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News