मुज़फ्फरनगर- रोहना शुगर मिल में गार्ड की हार्ट अटैक से मौत, मुआवजे की मांग

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद की रोहना शुगर मिल में गार्ड की नौकरी करने वाले सन्दीप ठाकुर क़रीब 29 वर्षीय की हार्ट अटैक से मौत के बाद शुक्रवार रात को मांगे राम त्यागी समेत कई लोग धरने पर बैठे रहे। उन्होंने फैक्ट्री के प्रबंधन पर आरोप लगाया उन्हींने कहा, कई दिनों से स्वास्थ्य सम्बधी शिकायत होने के बाद भी सन्दीप को छुट्टी नहीं दी गयी।

मुज़फ्फरनगर की रोहाना मिल में कार्यरत रणखंडी निवासी संदीप ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी धरने पर बैठ गए। मांगेराम त्यागी ने कहा, चुनाव के दौरान 20 नेता पहुंच जाते हैं लेकिन यहाँ कोई सुध लेने तक नहीं आया। उन्होंने नाराज़गी जताते हुए कहा यहाँ जितने लोग धरने पर बैठे हैं वो भाजपा के वोटर थे, अब नहीं हैं।

हंगामें की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। परंतु धरने पर बैठे मांगेराम त्यागी ने फैक्ट्री प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, सन्दीप को कई दिनों से हार्ट सम्बधी समस्या होने के बावजूद छुट्टी नहीं दी गयी और उसकी तबियत बिगड़ गयी और उसका उपचार नहीं करवाया गया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News