मुज़फ्फरनगर- एसएसपी संजय कुमार वर्मा लगातार समाज मे बदलाव लाने का कार्य करते नज़र आ रहें। जहाँ एसएसपी एक तरफ़ युवाओं को अपराधों से दूर रहने हेतु अपील करते दिखाई देते हैं तो वहीं मुज़फ्फरनगर पुलिस की छवि को बदलने का प्रयास लगातार करते दिखते हैं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज मुज़फ्फरनगर पुलिस ने समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए, नई मंडी थानाक्षेत्र स्थित गरीब परिवार की बेटी का विवाह पुलिस ने कराया सम्पन्न
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने समाज में सुरक्षा और सेवा की भावना को नए आयाम दिए हैं। जनपद के नई मंडी थानाक्षेत्र के एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ, कन्यादान, उपहार और अन्य व्यवस्थाएँ एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में पुलिस की ओर से पूर्ण रूप से सुनिश्चित की गईं।

इस सामाजिक पहल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुनिश्चित किया कि विवाह की सभी परंपरागत और धार्मिक व्यवस्थाएँ समयबद्ध और सुचारू रूप से सम्पन्न हों। विवाह स्थल, सजावट, भोजन, कन्यादान समारोह, मेहमानों की व्यवस्था और अन्य सभी आवश्यकताएँ पुलिस टीम द्वारा व्यवस्थित की गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि पुलिस का कर्तव्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी हमारी जिम्मेदारी है। मुज़फ्फरनगर पुलिस जनमानस के साथ हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।













