मुज़फ्फरनगर- जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायती पत्रों का समय पर निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थानों द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध व पारदर्शिता के साथ तथा सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2025 के माह नवम्बर में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
▶️ बिजली के खम्बों की आड़ में हो रहा जबरदस्त अतिक्रमण
▶️ गाँधी कॉलोनी में पुलिस चौकी खाली, सड़कों पर जाम, जनता ने संभाली कमान
https://www.facebook.com/share/v/1F7tGsGLHP
जिसके लिये एसएसपी ने सम्बन्धित सभी अधिकारियों ग व कर्मचारियों के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही मुजफ्फरनगर के 22 में से 21 थानों द्वारा भी प्रदेश भर में माह नवम्बर में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।














