मुजफ्फरनगर- नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी नावेद गिरफ्तार, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक कि मांगनी पड़ी माफी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर (चरथावल)- नाबालिग से छेड़छाड़- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख जारी है। ताजा मामला थाना चरथावल क्षेत्र का है, जहाँ एक नाबालिग लड़की को परेशान करने और उसे खौफनाक धमकी देने वाले युवक नावेद को पुलिस ने न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि उसे कानून का ऐसा पाठ पढ़ाया कि वह पुलिस के कंधों पर लटक कर तौबा करता नजर आया।

क्या है पूरा मामला?

बीती 17 फरवरी को ग्राम सैदपुरकला निवासी एक व्यक्ति ने थाना चरथावल में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित पिता का आरोप था कि दूसरे समुदाय का युवक नावेद उसकी नाबालिग बेटी के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहा है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी नावेद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 76, 78(2), 351(3), 308(2) और 7/8 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) जैसी अत्यंत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस के सख्त तेवर देखने के बाद आरोपी नावेद अपनी हरकतों पर माफी मांगता और पुलिस के कंधों पर लटक कर पछतावा करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोग पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया, “17 फरवरी को सैदपुरकला के एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और पैसों की मांग की जा रही है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।”

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News