मुज़फ्फरनगर- थाना छपार पुलिस व एसओजी की संकुक्त टीम द्वारा 06 वर्षीय बालक की हत्या कर शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर बन्द पडे मकान में छिपा देने की घटना का सफल अनावरण, 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 29.01.2025 को वादी दिलशाद पुत्र सुबेदीन नि0 ग्राम बसेडा थाना छपार जिला मु0नगर द्वारा थाना छपार पुलिस को अपने 06 वर्षीय पुत्र के गुम हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। थाना छपार पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। दिनांक 31.01.2025 को ग्राम बसेडा में वादी के मकान के पास बन्द पडे मकान से प्लास्टिक के कट्टे में उक्त बच्चे का शव बंधा हुआ बरामद हुआ था। जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 15/25 धारा 137(2)/103(1)/238(क) बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में 03 टीम गठित की गयी तथा थाना छपार पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से दिनांक 01.02.2025 को उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उसकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त गमछा, रस्सी आदि बरामद किये गये।
बरामदगी का विवरण-
- आलाकत्ल गमछा
- प्लास्टिक के 02 कट्टे व रस्सी (शव को छिपाने में प्रयुक्त)
हत्या का कारण- बाल अपचारी द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक बालक उसके घर पिल्ले को ढूंढता हुआ था, वहां पर मैने उसके साथ कुकर्म किया, मृतक बालक द्वारा कुकर्म की बात अपने घर बताने को कहा जिससे मैं डर गया था तथा मैनें गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर बंद पडे मकान के बाहर रख आया।













