मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में आज मदर्स डे का आयोजन स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों की मदर्स की उपस्थिति में अत्यंत ही भव्य और
गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, ऋतु मुंजाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष मनी पटपटिया, श्वेता कौशिक, डॉ दिव्या, सुधा पालीवाल, लवली अरोरा, स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने देवी सरस्वती और स्कूल के संस्थापक स्व अमरनाथ जी के चित्र के सामने दीपक जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया गया।
कार्यक्रम में मदर्स ने अपने अपने बच्चों के साथ बहुत ही सुंदर स्टेज परफॉर्मेंस दिया। मदर्स ने अपने अपने परिवार और बच्चों की परवरिश के अपने अनुभवों को सबके साथ शेयर किया। कई बार कार्यक्रम का माहौल अत्यंत भावुक भी हो गया ।
मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने भी सभी अतिथियों को और सभी मदर्स को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं और अपने अत्यंत सारगर्भित स्पीच में अपने अनुभवों के आधार पर बताया कि अपने बच्चों को हम किस तरह से अनुशासन में रख एक अच्छा इंसान बना सकते हैं ।जो अपने परिवार के साथ साथ अपने देश के लिए भी समर्पित बने।

Leave a Comment

Related News