मुज़फ्फरनगर- गाँधी कालोनी समेत क्षेत्र की कई कॉलोनियों की कल 25 मार्च को 7 घण्टे बिजली रहेगी बन्द

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों को बदलने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते कल दिनांक 25 मार्च को गाँधी कॉलोनी व पचेन्डा रोड़ से पोषित बिजली क़रीब 7 घंटे तक ठप्प रहेगी।

बिजली सुचना- दिनांक-25.03.2025 (मंगलवार) को 33/11 केवी उपकेन्द्र गाँधी कालोनी एवं 33/11 केवी उपकेन्द्र पचेण्डा रोड़, मुजफ्फरनगर को पोषित करने वाली 33 केवी लाईन के जर्जर तारो को बदलने हेतु प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक शट डाउन रहेगा, जिस कारण गाँधी कालोनी उपकेन्द्र से निर्गत समस्त 11 केवी फीडर्स की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण गाँधी कालोनी, भोपा रोड़, देवपूरम, आदर्श कालोनी, द्वारिकापुरी, मण्डी आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी एवं 33/11 केवी उपकेन्द्र पचेण्डा रोड़ से निर्गत सभी 11 केवी पोषको से विद्यत आपूर्ति होने वाले क्षेत्र अंकित विहार, आदर्श कालोनी, बचन सिंह कालोनी, सुभाष नगर, शिव नगर, ग्राम बागोवाली, रथेडी, नसीरपुर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

Leave a Comment

Related News