मुज़फ्फरनगर- आज रात्रि खालापार पुलिस की गोकश के साथ हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में शातिर बदमाश वसीम गोली लगने से घायल हुआ। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शातिर को दबोचा, क्षेत्रधिकारी सदर राजू कुमार साव के अनुसार शातिर दोबारा किसी घटना को देने की फ़िराक में था।
मिली जानकारी के मुताबिक- रात्रि को थाना खालापार पुलिस व बदमाश के बीच सुजडू से काली नदी जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुठभेड़ हुई जिसमें थाना खालापार पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसके दौरान 01 अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया है घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

शातिर गौकश से बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपना नाम वसीम पुत्र इसरार निवासी गुलर वाली गली, खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर बताया गया है। थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वसीम का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 1531/2018 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 756/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 77/2021 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 754/2021 धारा 414 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 752/2021 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 752/2021 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 203/2022 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- मु0अ0सं0 1857/2016 धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक धूत अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
- आतंकी हमले का विरोध, नगर की पंजाबी कॉलोनी में बच्चों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, कैंडल मार्च निकाला
- डीएवी पीजी कॉलेज नरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- मेरठ की आयशा ने 93.67% अंको के साथ जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम किया रोशन
- नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष नई मंडी को बधाईयों का तांता
- भाजपा नेताओं ने एकत्रित होकर सुनी पीएम मोदी की मन कि बात
- युवा सम्मेलन में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बताया “एक राष्ट्र – एक चुनाव”