मुजफ्फरनगर- जनपद में कर चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ जीएसटी (GST) विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में डिप्टी कमिश्नर प्रवर्तन के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शहर के पॉश इलाके में स्थित एक नामी फर्नीचर शोरूम पर छापेमारी कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, महावीर चौक व प्रकाश चौक के मध्य स्थित प्रसिद्ध रूप फर्नीचर के शोरूम पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी कर दी जिसके बाद फर्नीचर व्यपारियों में हड़कंप मच गया। शाम क़रीब 5 बजे तक भी जीएसटी विभाग की टीम शोरूम पर डटी रही। और लगातार स्टॉक से लेकर बिलों तक सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही है।
छापेमारी के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने शोरूम के बिक्री रजिस्टर, बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर और दाखिल किए गए जीएसटी रिटर्न से संबंधित सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ही शोरूम में मौजूद भौतिक स्टॉक (Physical Stock) और कागजों में दर्ज बिलों की भी जांच की जा रही है।
जीएसटी विभाग की चल रही घंटों से छापेमारी में क्या मिला ये अभी पूर्ण रूप से सामने नहीं आया फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक भी जीएसटी टीम शोरूम पर डेरा डाले हुए है और शोरूम के भीतर जाने पर भी रोक लगी है। रूप फर्नीचर के स्वामी राजीव जैन व पारस जैन से जीएसटी विभाग की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













