मुज़फ्फरनगर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मोबाइल लुटेरा गोली लगने से घायल, साथी भी गिरफ्तार।

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मोबाइल लुटेरा गोली लगने से घायल, साथी भी गिरफ्तार।

मुजफ्फरनगर- जनपद की खतौली पुलिस ने बदमाशों के दुस्साहस का करारा जवाब देते हुए मोबाइल छिनैती की वारदात का मात्र 72 घंटे के भीतर सनसनीखेज अनावरण कर दिया है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान बाइक सवार शातिर लुटेरों और पुलिस के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई।

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधी फायरिंग झोंक दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान धर दबोचा।


​खतौली थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में हुई इस सफल कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो बाइक और अवैध तमंचे बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त आकिब और सौरभ वर्मा शातिर किस्म के अपराधी हैं।

जिन्होंने 21 जनवरी को ऑटो में बैठी एक युवती से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत खतौली पुलिस की इस मुस्तैदी की चारों ओर सराहना हो रही है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News