मुज़फ्फरनगर- जनपद में (CBSE) सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम से जुड़ी एक अचरज भरा वाक्या सामने आया है जब पेपर ही लॉकर में कैद हो गया है लॉकर नहीं खुला और बच्चों का आज एग्जाम बाधित हो गया। मामला जनपद के खतौली से सामने आया जहां घण्टों तक विद्यार्थियों को पेपर नहीं मिला।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने गए छात्र-छात्राओं को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब उनको क्लास में पेपर नहीं मिला। दरअसल जानकारी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड के पेपर बैंक के लॉकर में रखे जाते है और जब स्कूल की टीम बैंक से पेपर लेने पहुँची तो लॉकर ही नहीं खुला। काफ़ी मशक्कत के बाद भी लॉकर नहीं खुला और पेपर लॉकर के अंदर ही कैद हो गया।
जनपद में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में बड़ी लापरवाही उस समय देखने को मिली है जब खतौली तहसील क्षेत्र में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 10:00 बजे से सीबीएसई बोर्ड 10th का इंग्लिश का पेपर होना था। लेकिन ये पेपर कैनरा बैंक के लॉकर में लॉक हो गया था। जिसके चलते बैंक कर्मियों द्वारा इस लॉकर के लॉक को लाख खोलने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं खुला।
जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने जब सीबीएसई बोर्ड को इसकी सूचना दी तो बोर्ड के द्वारा मेल पर पेपर को भेजा गया। फिर उसका प्रिंट आउट निकालकर 3 घंटे लेट 1:00 से इस पेपर को शुरू कराया गया जो 4:00 बजे जाकर समाप्त हुआ। बताया जा रहा है कि बैंक के लॉकर में लॉक हुए पेपर की वजह से ये पेपर तकरीबन 3 घंटे लेट हुआ है जिसके चलते छात्रों के अभिभावकों में भी खासा रोष देखने को मिला।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













