मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत महावीर चौक के पास स्थित एक मकान के स्विमिंग पूल में शुक्रवार सुबह एक चौकीदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आज 20 फरवरी की सुबह सूचना मिली कि महावीर चौक के पास स्थित एक मकान के स्विमिंग पूल में एक व्यक्ति की बॉडी पड़ी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव की शिनाख्त उसी मकान के चौकीदार के रूप में हुई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह एक एक्सीडेंटल मृत्यु (दुर्घटना) हो सकती है। हालांकि, मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जाँच कर रही है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













