मुज़फ्फरनगर- देशभर में शीतलहर का प्रकोप जारी है तो वहीं मुज़फ्फरनगर में सर्वाधिक ठंड देखने को मिल रही है। पिछले 24 घण्टों में मुज़फ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। देश के टॉप 18 सबसे ठंडे शहरों में मुज़फ्फरनगर शामिल हो गया है। जबकि उत्तर प्रदेश पहला सबसे ठंडा शहर बन गया है।
जैसा कि मौसम विभाग लगातार पूर्वानुमान व चेतावनी दे रहा था कि आने वाले दिनों में पश्चिमी यूपी के जनपदों में शीत दिवस रह सकता है। आज जारी मौसम विभाग के बुलेटिन ने एकदम से चौंका दिया है। सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक मुज़फ्फरनगर यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा हैं यहाँ का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि मेरठ का 2.9 डिग्री, बरेली का 3 डिग्री, नजीबाबाद 4.5 डिग्री जबकि बुलंदशहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।
देश में चौथे नंबर का सबसे ठंडा शहर
मुज़फ्फरनगर वैसे तो पश्चिमी यूपी का वो जनपद है जो कई मामलों में चर्चाओं में रहता है चाहे वो धरने प्रदर्शन हो या किसान आंदोलन मगर इस बार की ठंड ने मुज़फ्फरनगर को पहाडों से भी ठंडा बना दिया है। मुज़फ्फरनगर 2.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ देश का चौथा सबसे ठंडा शहर बन गया है। जबकि पहले स्थान पर पंजाब का जनपद रहा जहाँ 0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ तो दूसरे व तीसरे नंबर पर हरियाणा के जिले ठंडे रहे। हिसार 1.5 डिग्री तो करनाल 2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने फ़िर पूर्वानुमान जताया है अगले 2-3 दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में कोल्ड डे जैसे हालात बन सकते हैं। फ़िलहाल मंगलवार देररात मुज़फ्फरनगर में जबरदस्त शीतलहर चल रही हैं, मैदानी क्षेत्र में पहाड़ों जैसा अहसास हो रहा है।

पिछले 24 घण्टों में यूपी पंजाब का हाल
पिछले 24 घण्टों में पंजाब के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा जहाँ विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही जबकि पश्चिमी यूपी और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज हूई है। जबकि बात मुज़फ्फरनगर की करें तो यहाँ पिछले 24 घण्टों में घने कोहरे के साथ विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज हुई है।
मुज़फ्फरनगर में स्कूल बंद
जबरदस्त शीतलहर के प्रकोप से बच्चों को राहत देते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 14 जनवरी 2026 हेतु मुज़फ्फरनगर के समस्त बोर्डों के कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













