मुजफ्फरनगर- नगर के शिवचौक के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर (लाला कल्लू मल वाला) ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने जा रहे बाबा श्याम फाल्गुन उत्सव को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी गई है। इसके साथ थी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी ने बताया कि बाबा की शोभायात्रा में नासिक का ढोल और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था रहेगी। जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो जाएंगे। हनुमान मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों नें बताया की 25 फरवरी 2026 से 28 फरवरी तक चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शहर हनुमान मंदिर में बाबा श्याम का फाल्गुन उत्सव, शोभायात्रा रहेगी मुख़्य आकर्षण का केंद्र
उत्सव का शुभारंभ 25 फरवरी को प्रातः 10 बजे मंदिर में मुख्य यजमान के रूप में अंकुर गोयल एवं सतीश गोयल द्वारा पूजन-अर्चन के साथ होगा। 26 फरवरी को सायं 6 बजे मंदिर प्रांगण से श्री श्याम नाम की मेहंदी एवं निशान वितरण किया जाएगा। 27 फरवरी को सायं 6 बजे अग्रसेन विहार, हनुमान चौक (शामली रोड) से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में पहुंचेगी। उसी दिन रात्रि 7 बजे से भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य गायक कलाकारों द्वारा बाबा श्याम का गुणगान किया जाएगा।
28 फरवरी को रात्रि 7 बजे से मंदिर प्रांगण में बाबा का गुणगान एवं भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम में कोलकाता एवं स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट परिवार ने नगर की समस्त श्रद्धालु जनता से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा खाटूश्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














