मुजफ्फरनगर- मीडिया सेंटर की एक महत्वपूर्ण आम सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों के हितों, स्वाभिमान और संगठन के भविष्य को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल ने साफ तौर पर कहा कि जिले में किसी भी पत्रकार के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यकाल के विस्तार और चुनाव पर फैसला
बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करते हुए निर्णय लिया गया कि अब मीडिया सेंटर की कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल अक्टूबर 2026 में पूरा होने के बाद ही नए सिरे से निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर भी गहन चर्चा की गई।
‘होली-ईद मिलन’ का भव्य आयोजन
अनिल रॉयल ने पत्रकारों को एकजुट करने और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से घोषणा की कि आगामी मार्च महीने में मीडिया सेंटर द्वारा ‘होली और ईद मिलन’ कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी पत्रकार साथियों के साथ-साथ गणमान्य अतिथि भी शिरकत करेंगे।
पत्रकारों से अपील- आचरण में पवित्रता
अध्यक्ष अनिल रॉयल ने पत्रकार साथियों से अपनी पत्रकारिता के आचरण में पवित्रता और शुद्धता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई पत्रकार सही कार्य कर रहा है और फिर भी प्रशासन या अन्य स्तर पर उसके मान-सम्मान या स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जाती है, तो मीडिया सेंटर उसका मुंहतोड़ जवाब देगा और डटकर मुकाबला करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से अनिल रॉयल, बिनेश पंवार, डा. आर के सिंह, पवन अग्रवाल, अनुज मुदगल, प्रशांत खत्री, वाशुदेव शर्मा, आरिफ शीशमहली, विनीत शर्मा, शाहनवाज अंसारी, जितेंद्र राठी, अनुज सैनी, कुलदीप त्यागी, राधेश्याम वर्मा, तनवीर मलिक, शमशेर खान, ब्रहमसिंह, नासिर खान, नसीम सैफी, राधे सिंह, अहसान राव, आशीष सैनी, आशुतोष मिश्रा व अमित कुमार सहित भारी संख्या में पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













