मुजफ्फरनगर- ₹211 लाख की लागत से मखियाली में बना आधुनिक ‘गेस्ट हाउस’, जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद में बुनियादी ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज एक और अहम अध्याय जुड़ गया। भोपा रोड स्थित ग्राम मखियाली चौकी के समीप नवनिर्मित अत्याधुनिक निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) का भव्य लोकार्पण किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग ₹211.47 लाख की भारी भरकम लागत से तैयार यह भवन प्रशासनिक और सरकारी कार्यों के संचालन में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त नवनिर्मित निरीक्षण भवन का लोकार्पण मुज़फ्फरनगर विधायक व यूपी सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया।

लोकार्पण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। ​इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में सड़कों, भवनों और जनसुविधाओं का जाल बिछाया जा रहा है।

मखियाली में बना यह नया निरीक्षण भवन न केवल जनपद में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था करेगा, बल्कि सरकारी बैठकों और कार्यों के सफल संचालन के लिए एक सुविधायुक्त केंद्र भी बनेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कमल किशोर कांडारकर, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा सहित कई अधिकारी शामिल हुए। वहीं, संगठन की ओर से संजय गर्ग, विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, अमित शास्त्री, और राकेश बिंदल जैसे उद्यमी व समाजसेवी भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने विकास की इस सौगात के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम को बधाई दी।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News