वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यचिकित्सा अधिकारी से की मुलाकात

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

गरीब और निसहाय लोगों की मदद हेतु वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भेट कर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार विचार मंच ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह सिंभालका व उपाध्यक्ष जगदीश अरोड़ा के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी से भेट कर चौधरी चरण सिंह की जयंती के पूर्व 22 दिसम्बर 2024 को गांधी कालोनी स्थित चौधरी वर्मा पार्क में चौधरी चरण सिंह भवन पर एक आंखों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर चिकित्सा अधिकारी ने अपनी ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया अन्य लोगों में मंच प्रबंधक पंडित उमादत्त शर्मा, उप प्रबंधक डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह तिमराज व कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह विश्वबंधु भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News