एनसीसी बटालियन का मेरठ परिक्षेत्र ग्रुप कमांडर ने किया वार्षिक निरीक्षण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- मेरठ परिक्षेत्र के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने 82 यूपी एनसीसी बटालियन मुजफ्फरनगर का वार्षिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल ने उनकी अगुवाई की।

बृहस्पतिवार को मेरठ परिक्षेत्र के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित एवं अद्वितीय संगठन है। देश की द्वितीय रक्षा पंक्ति के रूप में एनसीसी कैडेट्स देश एवं समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश के विभिन्न सीमावर्ती राज्यों में एनसीसी का विस्तार हो रहा है। इससे पूर्व कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्कूल कालेजों के सहयोगी एनसीसी आफिसर्स का परिचय प्राप्त किया और एनसीसी पाठ्यक्रम सहित विभिन्न नवीन बदलावों की जानकारी प्राप्त की।इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार, लाईन एरिया, स्टाफ की ब्रीफिंग,मेंसिंग एरिया तथा चौ छोटूराम महाविद्यालय की फायरिंग रेंज पर हथियारों के प्रशिक्षण की जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात डीएवी महाविद्यालय में सहयोगी एनसीसी आफिसर्स एवं पीआई द्वारा विविध विषयों पर दिए गए प्रस्तुतीकरण को देखा।

“प्रश्नोत्तरी प्रजेंटेशन” में कैडेट्स ने अपनी जिज्ञासाओं के बारे में प्रासंगिक जानकारी हासिल की। आगंतुक पुस्तिका में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने मुजफ्फरनगर बटालियन की सराहना करते हुए सभी व्यवस्थाओं की तारीफ की।कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल ने कहा कि आधुनिक परिवेश में एनसीसी कैरियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एनसीसी से प्रशिक्षित ए,बी एवं सी प्रमाण-पत्र धारी कैडेट्स सेना सहित विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।एडम आफिसर कर्नल नवीन पराशर ने कहा कि एनसीसी को एक विषय के रूप में स्कूल- कालेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में मेजर अरविंद कुमार, कैप्टन शशांक भारती, कैप्टन नितिन कुमार, चीफ आफिसर सतेन्द्र कुमार, चीफ आफिसर विपिन कुमार, चीफ आफिसर रमन सिंह,लेफ्टिनेंट अमरकांत शर्मा,सैकिड आफिसर राजकमल वर्मा, लेफ्टिनेंट स्वदेश वर्मा,सैकिंड आफिसर वाजिद अली, थर्ड आफिसर कपिल कुमार, वीरपाल सिंह,विनय कुमार, थर्ड आफिसर वसीम अहमद, सूबेदार मेजर यशपॉल सूबेदार मक्खन सिंह सहित सैन्य एवं एनसीसी विभाग के आफिसर्स एवं सैन्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News