मुजफ्फरनगर- यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट ख़ूब चर्चाओं में रही। यहाँ मुख्य मुक़ाबले में सपा गठबंधन और भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों में ही टक्कर मानी जा रही थी। परंतु सुबह से ही भाजपा-रालोद प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाये रही और अंततः विजय भी प्राप्त कर ली। मिथलेश पाल ने सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को जबरदस्त शिकस्त दी। मिथलेश पाल ने 30 हजार 796 वोटों से सुम्बुल राणा को हराकर विजय अपने नाम की है। जीत के बाद भाजपा और रालोद नेताओं में ख़ुशी की लहर साफ़ देखी जा सकती है। चुनाव अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करती भाजपा-रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल साथ मे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा और रालोद के तमाम नेता उपस्थित रहे।
मिथलेश पाल ने सुम्बुल राणा को हराकर जीत का प्रमाण पत्र हासिल किया
Published On:
Date:














