प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत आज से शुरू हुआ मेडिकल कैम्प, सस्ती दवाएं उपलब्ध

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 24 नुमाइश कैम्प में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत शुगर, बीपी की जांच मुफ्त की जा रही हैं और साथ दवाईया भी कम रेट पर दी जा रही हैं।

मेडिकल कैंप का शुभारंभ सभासद सतीश कुकरेजा ने अपना बीपी और शुगर चेक कराकर किया। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत जेनेरिक दवाएं और सर्जिकल उपकरण किफ़ायती दामों पर मिलते हैं। इस योजना के तहत, जनऔषधि केंद्रों के नाम से जाने वाले स्टोर खोले गए हैं। इस योजना का मकसद सभी को गुणवत्तापूर्ण दवाएं सस्ते दामों पर मुहैया कराना है। यह कैंप नुमाइश कैंप कॉलोनी के मेंन गेट पर योगेंद्र के जन औषधि केंद्र पर लगाया गया है। सभासद सतीश कुकरेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मेडिकल कैम्प एक सप्ताह तक जारी रहेगी।

Leave a Comment

Related News