X बंद करें

एमडीए का महाअभियान, मुजफ्फरनगर में 11500 वर्ग मीटर में फैली अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) का डंडा आज फिर चला। शनिवार को मंडलायुक्त सहारनपुर के निर्देश और एमडीए उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में जानसठ रोड क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने लगभग 11500 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित किए जा रहे अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

प्राधिकरण के सचिव के अनुसार, जानसठ रोड स्थित शेरनगर में श्री मुकम्मिल द्वारा 2500 वर्ग मीटर और न्यू मंडी जानसठ रोड पर मेट्रो कुर्सी गोदाम के पास श्री रघुराज लाला जी द्वारा लगभग 9000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किया जा रहा था। विभाग द्वारा पूर्व में दिए गए नोटिस और ध्वस्तीकरण आदेशों की अनदेखी करने पर आज यह कड़ी कार्रवाई की गई।

​दो अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई

आज की कार्रवाई प्राधिकरण के जोन-2 में की गई। प्रवर्तन टीम ने पाया कि बिना तलपट मानचित्र (Layout Plan) स्वीकृत कराए अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। ध्वस्तीकरण के दौरान एमडीए के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्राधिकरण की पूरी टीम के साथ संबंधित थाने का पुलिस बल तैनात रहा, जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News