यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष ने कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदले, पश्चिमी यूपी को मिले 4 नए जिलाध्यक्ष

By muzaffarnagarviews

Published On:

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। गुरुवार देर रात जारी हुई इस सूची में पश्चिम यूपी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के 11 जिलों/महानगरों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

रंगोत्सव में पहुँची प्रसिद्ध कवित्री अनामिका अम्बर से ख़ास बातचीत, जमकर बान्धा समां

पश्चिम क्षेत्र को मिले 4 नए अध्यक्ष

यूपी भाजपा द्वारा ​जारी सूची के अनुसार, पश्चिम क्षेत्र के शामली जनपद की कमान रामजी लाल कश्यप को सौंपी गई है। वहीं, सहारनपुर जिला की जिम्मेदारी अजीत सिंह राणा को दी गई है। अमरोहा में उदय गिरि गोस्वामी और बागपत में नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जातीय समीकरणों का रखा गया ध्यान

प्रदेश अध्यक्ष ​पंकज चौधरी द्वारा जारी इस सूची में आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए जातीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें कश्यप, ब्राह्मण, ठाकुर, मौर्य, वैश्य, पासी और कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों को संगठन में अहम जिम्मेदारी देकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News