मुज़फ्फरनगर- राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की है। संगठन की ओर से जारी की गई लिस्ट में राजीव चौधरी (बुलंदशहर) को संगठन का महासचिव बनाया गया है। जबकि मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, अलीगढ़, मेरठ व बदायूं के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। संजय राठी को मुज़फ्फरनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकदल ने 3 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बनाये हैं जिनमें हस्तिनापुर से तरसपाल मलिक, काशी से राम आसरे विश्वकर्मा व कानपुर क्षेत्र से नरेंद्र यादव को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। अनिकेत भारद्वाज को मेरठ, संजय राठी को मुज़फ्फरनगर, ओमपाल कश्यप को बिजनौर, कालीचरण को अलीगढ़ व मुकेश चौधरी को बदायूं का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com


















