महाशिवरात्रि 2026- मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें ढकी गईं, आपसी भाईचारे की मिसाल बने दुकानदार

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर मीट की दुकानें ढकी गई हैं। पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया है और कावड़ियों हेतु स्वच्छता और शुद्धता का ध्यान रखा जा रहा है।

मुजफ्फरनगर- आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की आस्था का सम्मान करते हुए प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली समस्त मीट की दुकानों को तिरपाल और पन्नियों से ढकवा दिया है। नगर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आस्था के मार्ग पर सुरक्षा और शुचिता का पहरा

हरिद्वार हर की पौड़ी से जल भरकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की ओर जाने वाले हजारों शिवभक्त मुजफ्फरनगर जनपद से होकर गुजरते हैं। कांवड़ मार्ग की संवेदनशीलता और आस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर के मीनाक्षी चौक (अटल चौक) सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर स्थित मांसाहारी होटलों और मीट शॉप्स को कवर करवा दिया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि खुले में प्रदर्शित होने वाले मांस से किसी भी श्रद्धालु की भावनाएं आहत न हों।

Digital Arrest- कोई भी कार्यवाही डिजिटल माध्यम से नहीं कि जा सकती- एसपी क्राइम ने दिया बड़ा सन्देश

दुकानदारों ने किया फैसले का स्वागत

प्रशासन के इस कदम का स्थानीय मीट दुकानदारों ने भी खुले मन से स्वागत किया है। अटल चौक पर दुकान चलाने वाले फरीद ने बताया कि, “प्रशासन और पुलिस के अधिकारी आए थे, उन्होंने त्योहार के मद्देनजर बाहर टंगे नॉनवेज को ढकने की अपील की थी। यह एक अच्छी पहल है। हमारे कांवड़िए भाई यहाँ से गुजरेंगे, उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमने अपनी सभी दुकानें ढक दी हैं।”

पुलिस प्रशासन का सख्त रुख

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “जो दुकानें खुले में मीट प्रदर्शित कर रही थीं, उन्हें ढकवाया गया है और उनके स्टॉल को पीछे हटवाया गया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कांवड़ मार्ग पर पूरी शुचिता बनी रहे और शिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।”
​मुजफ्फरनगर पुलिस की इस पहल और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग की चारों ओर प्रशंसा हो रही है, जो शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की एक नई मिसाल पेश कर रहा है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News