गाँधी कॉलोनी के मदन लाल ने मरणोपरांत किये अपने नेत्रदान, स्वर्गगमन के पश्चात भी जीवित रहेंगी आँखे

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- रक्तदान के क्षेत्र में जनपद की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति नेत्रदान के क्षेत्र में भी अब उल्लेखनीय कार्य कर रही है, संस्था की प्रेरणा से आज एक और नेत्रदान हुआ है। मरणोपरांत मदन लाल की स्वेच्छा के आधार पर किये गए नेत्र दान, जरूरत मंद के आएंगे काम, स्वर्गगमन के पश्चात भी मदन लाल की आँखे जीवित रहेंगी।

मुज़फ्फरनगर के गांधी कॉलोनी निवासी मदनलाल गुलाटी ने मृत्यु से पूर्व ही अपने परिवार को नेत्रदान करने के लिए कहा हुआ था लगभग 2 वर्ष पूर्व उनकी धर्मपत्नी का भी निधन हो गया था। उस समय भी समर्पित युवा समिति के माध्यम से परिवार ने नेत्रदान कर के दो लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान की थी, अब मदन लाल गुलाटी की मृत्यु के बाद भी उनके पुत्रों राकेश गुलाटी, राजीव गुलाटी एवं पुत्रीयों ने सर्वसम्मति से पिता के नेत्रदान का फैसला किया।

मृतक के पुत्र राजीव ने समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पटपटिया से संपर्क किया तो तुरंत ही समर्पित युवा समिति ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर की नेत्र विभाग टीम से संपर्क किया। कुछ ही समय में आकर प्रशिक्षित डॉक्टरो की टीम ने स्व. मदन लाल की कॉर्निया बड़ी सावधानी पूर्वक निकाली जिसे शीघ्र ही 2 सुपात्र व्यक्तियों को प्रत्यारोपित कर दी जाएगी।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि रक्तदान, प्लेटलेट डोनेशन के साथ-साथ अब समर्पित युवा नेत्रदान के क्षेत्र में भी जिले की अग्रणी संस्था बन चुकी है समिति के प्रयास से लोगों में नेत्रदान के प्रति भी जागरूकता आ रही है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News