मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में आज सत्र 2024- 25 के अंतिम दो दिनों को अत्यंत खुशनुमा, आनंददायक, मौजमस्ती से भरपूर पार्टी, कूल कूल ड्रेसेज के साथ रैंप वॉक, रसना पार्टी ओर भी अनेक प्रोग्राम के साथ सभी बच्चों ने अनेक प्रकार के स्नैक्स का आनंद लेते हुए अपनी सभी टीचर्स को थैंक यू बोला । स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी बच्चों को उनके समर ब्रेक की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस जबर्दस्त गर्मी के मौसम में आप सभी अपना ध्यान रखेंगे गर्मी के मौसम में ज्यादा बाहर नहीं जाएंगे ।ज्यादा से ज्यादा लिक्विड ड्रिंक लेकर अपना स्वास्थ्य ठीक रखेंगे ।














