झाँसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड- बृजेश पाठक ने देररात पहुँच घायलों का जाना हाल, 10-10 लाख मुआवजा

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

झांसी के मेडिकल कॉलेज में देर रात लगी आग जिसमें कई बच्चों की जिंदगियां खत्म हो गई जबकि 16 बच्चे जिंदगी और मौत के लिए जंग लड़ रहे हैं मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में आज से 10 बच्चों की मौत हो गई थी इसके बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और चिल्ड्रन बोर्ड में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल सीएम योगी ने झांसी के मंडलायुक्त और डीआईजी को 12 घंटे में घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

मृतक बच्चों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महामहिम राष्ट्रपति, सीएम योगी, बसपा व सपा प्रमुख ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा हमारी प्राथमिकता घायल बच्चों को उच्च इलाज दिलाना है जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Related News