जनकपुरी के निवासियों में सड़क निर्माण ना होने पर रोष, सड़कों पर हो रहा जलभराव

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- सड़कों पर जलभराव और सालों से सड़क निर्माण ना होने के कारण क्षेत्रवासियों में जबरदस्त रोष, नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 मौहल्ला जनकपुरी के क्षेत्रवासी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जनकपुरी की खराब सड़क की दूरदर्शा पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। क्षेत्र के पूर्व नगर पालिका सदस्य सलेक चंद ने मीडिया से बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र भेजा था जिसकी संतुती होकर नगर पालिका में आ गया है लेकिन अभी तक नगरपालिका के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं उन्होंने बताया कि सड़क पर जल भराव और गंदगी होने की वजह से बच्चों को स्कूल जाने और महिलाओं को मंदिर जाने में बहुत परेशानी हो रही है।

कचहरी परिसर स्थिति जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे मौहल्ला जनकपुरी वार्ड नंबर 32 के क्षेत्रवासी सलेक चंद नें बताया की वहां पर एक सड़क अर्पित पब्लिक स्कूल से लेकर मदीना चौक वाली सड़क तक जिसपर पिछले 20 साल से कोई निर्माण नहीं हुआ है। जो भी सरकारी कार्य वहां पर कराए गए टंकी के जल निगम के और गैस पाइपलाइन के इन सभी कामों की वजह से जो बची सड़क थी वह भी टूट गई है। फिलहाल सारा कीचड़ व नालियों का पानी रोड पर भरा हुआ है। इसमें स्कूल के बच्चे भी आते-जाते गिर जाते हैं। महिलाएं मंदिर में जाती है तो उनके कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। नंगे पैरों गंदे पानी में को निकल कर जाती है। इसकी वजह से क्षेत्र में बहुत बड़ी समस्या है आज हम डीएम साहब को ज्ञापन देने आए हैं। उक्त समस्याओं को लेकर क्षेत्र की महिलाएं व पुरुष जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे क्षेत्र की समस्या के समाधान कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement

Leave a Comment

Related News