द लर्निंग ट्री विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी में स्थित ‘द लर्निंग ट्री’ स्कूल में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के प्रांगण में “भारत माता की जय” के नारों ने वातावरण को गुंजायमान कर दिया और सभी के अंदर देशभक्ति की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय ध्वज के गरिमामय आरोहण के पश्चात “जन गण मन” की मधुर, सामूहिक गूंज ने उपस्थित जनसमूह के हृदय में गर्व और उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य एवं कविताएँ ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। नन्हे विद्यार्थियों की वेशभूषा में झलकती स्वतंत्रता सेनानियों की छवि ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमति किरण कौर एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुगंधा कपूर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के उत्साह और उनकी देशभक्ति की भावना की सराहना की और सभी को स्वतंत्रता पर्व की बधाई दी ।

Leave a Comment

Related News