स्वामी यशवीर महाराज के आश्रम में 10 लोगों ने मुस्लिम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म में की वापसी

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में सहारनपुर जनपद के देवबंद के रहने वाले 10 मुस्लिमों ने शुद्धिकरण यज्ञ में आहुतियां देकर इस्लाम मजहब को छोड़कर सनातन धर्म में की वापसी। महंत स्वामी यशवीर महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण यज्ञ कराकर इस परिवार की सनातन धर्म में वापसी कराई।

मिली जानकारी के अनुसार, देवबंद के रहने वाले मुस्लिम कश्यप राजपूत परिवार ने स्वामी यशवीर महाराज के पास पहुंचकर सनातन धर्म अपनाने हेतु यज्ञ कराया और श्रद्धा भाव से यज्ञ में आहुति देकर सनातन धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा उक्त परिवार के बड़ों ने क़रीब 50 वर्ष पूर्व किसी कारणवश सनातन धर्म को छोड़कर इस्लाम मजहब को अपनाया था।

Leave a Comment

Related News