बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार का मुज़फ्फरनगर में क्रांति सेना ने बांग्लादेश के झंडे फूंके

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर अब हिंदुस्तान में भी इसका विरोध होता नजर आ रहा है। जिसके चलते मंगलवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में क्रांति सेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर बांग्लादेश के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में बांग्लादेश के झंडे लेकर जुलूस निकालते हुए शिव चौक स्थित मुख्य बाजार में पहुंचे थे जहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर बांग्लादेश के झंडों को फूंकने का काम भी किया गया।

प्रदर्शन के दौरान क्रांति सेना द्वारा प्रधानमंत्री से ये अपील की गई है की बांग्लादेश से बात कर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को तुरंत रुकवाया जाए नहीं तो सारे हिंदू संगठन इकट्ठा होकर बांग्लादेश में जाकर उनके प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंकने का दम रखते हैं।

क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि अगर ये अत्याचार नही रुका तो सभी हिंदू संगठन बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले का नरसंहार करके उन्हें काट डालेंगे।

Related News