मुज़फ्फरनगर- जनपद में चल रही बर्फ़ीली हवाओं से जहाँ सड़कों पर सन्नाटा शाम को जल्दी ही पसर जाता है तो वहीं धुंध भी हल्की-हल्की छाने लग जाती है। जिसके दृष्टिगत एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रात्रि में पहुँच कर रैनबसेरे का निरीक्षण किया तो वहीं सड़क किनारे सो रहे निराश्रित लोगों को रेन बसेरे में भेजा।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर राधेश्याम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा यह भी अपील की गई कि यदि कोई नागरिक खुले में सोते हुए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को देखे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि उसे सुरक्षित आश्रय स्थल तक पहुंचाया जा सके।














