मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर में दोस्त ने ही चाकू से किया हमला, हुई मौत, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- (चाकू से हमला) थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपारा में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ दो दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोपी सोनू ने अपने ही साथी राजमिस्त्री दीपक (35 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार कातिल की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने पुलिस की दो विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News