बिजनौर- पड़ोसी जनपद बिजनौर में बुधवार देररात भीषण सड़क हादसा। हो गया, मिल्क वैन और कंटेनर ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गयी जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। यूपी में इन दिनों ठंड के साथ कोहरा भी बहुत है जिसके चलते मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रशासन पहले ही हाइवे पर अभियान चलाए हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, कन्टेनर और मिल्क वैन में गतरात भीषण टक्कर से हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। मिल्क वैन में सवार दोनों नितिन और ऋतिक की दर्दनाक मौत हो गयी है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com


















