मुज़फ्फरनगर- बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों का मामला गरमाया हुआ है, मुज़फ्फरनगर ही नहीं सम्पूर्ण भारत में बांग्लादेश के विरुद्ध एक्शन की आवाज उठने लगी है। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा भी बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने डीएम उमेश मिश्रा को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए बंग्लादेश में हिन्दुओं पर खुलेआम बंग्लादेशी सरकार के संरक्षण में अत्याचार का हवाला देते हुए कहा, जबसे यूनूस सरकार बंग्लादेश में आयी है तब से हिन्दुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते ही जा रहे है तथा बंग्लादेशी हिन्दुओं को मारपीट कर गम्भीर यातनाएं देकर बहुत ही बेरहमी के साथ उनकी हत्या की जा रही है।
हिन्दु महिलाओं व युवतियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है। अभी हाल ही में करीब 2000 इस्लामिक जिहादियों की भीड ने सार्वजनिक रूप से एक हिन्दू युवक को पेड पर उल्टा लटाकर पीट-पीट कर बेरहमी के साथ हत्या कर दी जाती है। वहाँ की पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है।

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन भारत सरकार से माँग करता है कि बंग्लादेश के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सभी तरह के सम्बन्ध समाप्त कर बंग्लादेश सरकार को जबरदस्त विरोध दर्ज कराये। इस दौरान संजय अरोरा, सरिता अरोरा, निशु गौसेवक, पंकज लूथरा, सोनू माहेश्वरी, संजय गौस्वामी, शंकर कुमार, सुंदर सैनी, प्रदीप कुमार, साहिल अरोरा, श्रीमती अंजू शर्मा व अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहें














