गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स स्कूल में नव संवत 2082 पर बच्चों व अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया हवन व पूजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में आज विक्रम संवत 2082 ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना, प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक, नवरात्रि पर्व आरंभ के उपलक्ष में श्रद्धापूर्वक एक हवन पूजन का कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में सभी बच्चों के साथ बच्चों के माता पिता के सानिध्य में स्कूल की सभी टीचर्स के सहयोग से किया गया।
हवन में उपस्थित पंडित जी के द्वारा सर्वप्रथम सभी उपस्थित जनों को हिन्दू संस्कृति में हवन पूजन के महत्व को बताया जिसमें हवन करने से न केवल हमारे विचार पवित्र होते है साथ-साथ हमारा वातावरण भी शुद्ध होता है ।

हवन के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति अपने को ईश्वर के समीप पाता है और ईश्वर का आशीर्वाद पाता है। नवरात्रि पर्व के उपलक्ष स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं ने नौ देवियों का रूप धारण किया एवं स्कूल के प्रांगण में सभी देवियों का विधिवत पूजन किया गया ।

इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राजीव मुंजाल और प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी बच्चों ओर अतिथियों का स्वागत किया और सभी देवियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया एवं सभी देवियों को उपहार दिए ।
कार्यक्रम के समापन पर सभी को शुभकामनाएं दी गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Comment

Related News