देवोपम किड्स में दादा-दादी दिवस का आयोजन, नन्हे नन्हे बच्चों ने गाये गीत

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में आज बहुत ही सहज, भव्य, और श्रद्धापूर्वक दादा दादी दिवस का आयोजन किया गया ।

दादा, दादी और अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरूआत डॉ सुभाष शर्मा, उनकी धर्म पत्नी शांति शर्मा, प्रदीप अरोरा व उनकी धर्म पत्नी नीता अरोरा, इंजिनियर राजेन्द्र साहनी, स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा व स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल ने मां सरस्वती और स्कूल के संस्थापक स्व अमरनाथ आचार्य जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित ओर पुष्प अर्पित कर किया गया ।

क्लास प्ले, नर्सरी, एल के जी और यू के जी के छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर और सहज रूप में अपनी भावनाओं को गीत और कविताओं के माध्यम से उपस्थित दादा ,दादी के समक्ष प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

सभी अतिथियों और पेरेंट्स ने सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा की और तालिया बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। डॉ सुभाष शर्मा जी, प्रदीप अरोरा जी, और राजेन्द्र साहनी जी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और पेरेंट्स से आग्रह किया कि बच्चों में अच्छे संस्कार बचपन से ही देने चाहिए आनेवाले कल में यही बच्चे इस देश का भविष्य है।

प्रिंसिपल नेहा अरोरा और डायरेक्टर राजीव मुंजाल ने सभी अतिथियों से आग्रह किया कि जैसा हम अपने बच्चों से व्यवहार चाहते है पहले हम उनके सामने वैसा ही व्यवहार करे। बच्चे हमेशा बड़ों को देखकर ही सीखते है।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी अतिथियों को आने के लिए धन्यवाद दिया और सभी पेरेंट्स को प्रतीक चिन्ह के रूप में श्री गीता जी की पुस्तक भेंट की।

Leave a Comment

Related News