गाँधी कॉलोनी के द लर्निंग ट्री स्कूल में गुरु नानक जयंती का भव्य आयोजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित “द लर्निंग ट्री स्कूल” में गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व का आयोजन श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रभात फेरी से हुआ, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने गली–गली भ्रमण करते हुए “सतनाम श्री वाहेगुरु” एवं गुरुवाणी उच्चारण के साथ पदयात्रा की। इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में सामूहिक अरदास की गई। विद्यार्थियों ने पंज प्यारे स्वरूप सजीव प्रस्तुतिकरण कर गुरु परंपरा का अद्भुत दृश्य साकार किया।

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मूल मंत्र पाठ, शबद-कीर्तन एवं सांस्कृतिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्ति, शांति और दिव्यता से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर ज्ञानी हरजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक चेतना, अनुशासन, दया भावना एवं सेवा भाव का विकास होता है। उन्होंने गुरु नानक देव जी की दिव्य शिक्षाएँ —
“नाम जपो, किरत करो, वंड छको” — को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

अंत में विद्यालय परिवार ने गुरु नानक देव जी के अमूल्य उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Related News