मुज़फ्फरनगर- भारत विकास परिषद मु:नगर,दिव्य शाखा द्वारा संकीर्तन भवन, नई मंडी में सेवा सूत्र के अंतर्गत नर सेवा-नारायण सेवा की गई l शाखा सदस्यों द्वारा बड़े ही प्रेम भाव से लगभग 120 लोगों को भोजन कराया गया। जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। शाखा प्रकल्प प्रभारी संजय शर्मा, कार्यक्रम चेयरमैन शशिकांत मित्तल के साथ साथ अध्यक्ष प्रवीण सिंगल, सचिव आदित्य अग्रवाल, अनिल गोपाल, श्रीमती रेखा गर्ग, मनोज गुप्ता, लक्ष्मी कांत मित्त, श्रीमती स्नेह मित्तल, श्रीमती अंजना सिंगल, आनंद चौहान व अन्य साथियों ने नर-नारायण सेवा करके धर्म लाभ कमाया l















