सहारनपुर और मेरठ मंडल के 5 जिलों में सबसे ज्यादा प्रदूषण, मुज़फ्फरनगर का 400 पहुंचा AQI

By muzaffarnagarviews

Published On:

क्षेत्र में लगातार सर्दी के साथ साथ कोहरा भी दिखने लगा है इसी के बीच वायु भी प्रदूषित होती दिख रही है। शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ने से मुजफ्फरनगर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया जबकि मेरठ ने भी गंभीर स्थिति का सामना किया, जहां एक्यूआई 384 तक पहुंच गया।

अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण की स्थिति बनी रहने की संभावना है। सर्वाधिक प्रदूषित शहर केवल दो मंडल से आये हैं। शुक्रवार को देशभर के 245 शहरों में सर्वाधिक पांच प्रदूषित शहर मेरठ एवं सहारनपुर मंडल से रहे।

इनमें से चार अकेले मेरठ मंडल से हैं, जबकि सहारनपुर मंडल से केवल मुजफ्फरनगर शामिल है। मुज़फ्फरनगर में AQI 400 तक पहुंच गया। यह आंकड़े सीपीसीबी के माध्यम से दिए गए हैं।

Leave a Comment

Related News