मुज़फ्फरनगर- थाना शाहपुर क्षेत्र में स्थित एक जनरेटर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर व अन्य सामान धू-धू कर जल उठे। जिसकी वजह से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना पर शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
क्षेत्र के जेनरेटर शोरूम व रिपेयरिंग फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। गनीमत रही कि आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है जबकि अन्य सामान जलकर राख हो गया जिससे हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














