चर्चित व्यापारी विशु तायल ने एक के बाद एक कई वीडियो वायरल होने के बाद जारी किया लिखित बयान

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- नगर में पिछले कई दिनों से चर्चाओं में बने हुए व्यापारी विशु तायल ने आख़िरकार अपने पक्ष में सफाईनामा पेश करते हुए कहा मैं गाड़ी मालिक हूँ किसी ना किसी बात को लेकर ड्राइवर मुझे गलत काम करके परेशान करते रहते हैं।

आपको बता दें पिछले कुछ समय से विशु तायल की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें ड्राइवर द्वारा खुद को थप्पड़ लगाते देखा गया जिसमें पीछे से विशु तायल की आवाज भी साफ़ सुनाई दी जिसके बाद एक और वीडियो ड्राइवर को डंडे से पिटाई का आया जिसमें विशु तायल भी साफ तौर पर दिखाई दिए। अब ड्राइवर के उठक बैठक और विशु तायल द्वारा हवाई फायरिंग का वीडियो सामने आया है।

थप्पड़ कांड- ड्राइवर मनोज कुमार पहुँचा नई मंडी थाना, विशु तायल पर लगाये गंभीर आरोप

जिसके बाद विशु तायल परिवार में हड़कंप मच गया है, पहले बुधवार को विशु तायल की माँ और पत्नी एसएसपी से मिलने पहुँचे। जिसके बाद एसएसपी संजय कुमार ने भी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था की उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी और उसी के अंतर्गत कार्यवाही भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने की भी जानकारी दी।

विशु तायल ने जारी किया बयान, आप खुद ही पढ़ लीजिए अपनी सफाई में क्या कुछ कहा…

अब आज 29 मई की रात्रि में विशु तायल 2 पेज का सफ़ाईनामा मीडिया को भेजा है जिसमें ड्राइवरों की गलतियों का बखान करते हुए उन्होंने उनके द्वारा उनको सजा देने की बात कबूली है।

Leave a Comment

Related News