शाहपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 शातिर हुए लंगड़े, लूट, डकैती व ट्रांसफार्मर से चोरी की कई मुक़दमे दर्ज

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा लगातार जारी। एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में जनपद में लगातार ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। जनपद मुज़फ्फरनगर की शाहपुर कोतवाली क्षेत्र के कसेरवा पुलिया पर शातिर तार चोरों से पुलिस की मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाश हुए लंगड़े।

दरअसल शातिर बदमाशों पर लूट, डकैती व ट्रांसफार्मर पर चोरी आदि के दर्जनों मुक़दमे दर्ज बताये जा रहे हैं। पुलिस मुठभेड़ में अरविंद और राजेश घायल हो गए। बदमाशों से 2 तमंचे व 3 कारतूस और 1 बाइक भी बरामद हुई है।

Leave a Comment

Related News