मुज़फ्फरनगर में 10 फरवरी को इन सब जगह 6 घण्टे बिजली रहेगी बाधित

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- मंडी समिति क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर पर मेंटिनेंस कार्य किये जाने के कारण आगामी सोमवार को करीब 6 घंटे बिजली में अवरोध रहेगा।

दरअसल, 33/11 केवी मंडी समिति बिजली पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर नंबर 1 पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण मंडी समिति बिजली घर के सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे जिसमें क्षेत्र स्टेट बैंक कॉलोनी, नई मंडी, भरतीय कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग, गांधी नगर, कूकड़ा, अलमासपुर आदि, की विद्युत आपूर्ति दिनांक 10/2/2025 को समय 10:00 बजे से 16.00 बजे तक बाधित रहेगी।
नोट – वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार फीडरो पर कुछ समय के लिए सप्लाई दी जा सकती है।

Leave a Comment

Related News